उत्तराखंड में बनेंगे 13 निर्भया हॉस्टल, केंंद्र से 48 करोड़ मंजूर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar ujala
उत्तराखंड के 10 जिलों में 13 निर्भया हॉस्टल के लिए 48 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया है कि प्रदेश के भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर एवं रुद्रप्रयाग में 50 बेड के निर्भया हॉस्टल लगभग 48 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे। प्रत्येक जिले में 50-50 कमरे के निर्भया हॉस्टल बनाए जाएंगे।
