सीडीएस रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का आज होगा अंतिम संस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हुई थी। आज दिवंगतों का अंतिम संस्कार होगा। दूसरी तरफ हेलिकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स अंतिम पलों के राज खोलेगा। दुर्घटना की जांच तीनों सेनाओं की साझा टीम करेगी। एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच दल कुन्नूर पहुंच गया है। वहीं जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और ब्रिगेडियर लिद्दड़ की पहचान हो चुकी है।
