मुंबई के जेजे अस्पताल में मिली 132 साल पुरानी सुरंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: amar ujala
मुंबई स्थित सरकारी जेजे अस्पताल में 132 साल पुरानी सुरंग मिली। ब्रिटिश राज में बनी इस 200 मीटर लंबी सुरंग की आधारशिला पर 1890 की तिथि अंकित है। जिस भवन के नीचे यह सुरंग मिली है, पहले उसका उपयोग महिलाओं और बच्चों के उपचार के लिए वार्ड के रूप में होता था। एक दीवार पर छेद देखकर सुरंग होने का संकेत मिला। अस्पताल के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।
