डिटेंशन सेंटर भेजे गए नोएडा में बिना वीजा अवैध रूप से रह रहे 14 चीनी नागरिक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Vera
नोएडा में बिना वीजा के अवैध रूप से रह रहे 14 चीनी नागरिकों को पुलिस ने डिटेंशन सेंटर भेजा। इसमें 13 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि सेक्टर-48 में कुछ चीनी नागरिक बिना वीजा के अवैध रूप से रह रहे हैं, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पता चला कि सभी की वीजा अवधि 2020 में समाप्त हो गई थी।
