गृह मंत्रालय के अधिकारियों समेत 14 हिरासत में, एफसीआरए के उल्लंघन का मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Daily Excelsior
एफसीआरए का उल्लंघन कर एनजीओ को विदेशी चंदा दिलाने केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी, एनजीओ के प्रतिनिधि और बिचौलियों के खिलाफ सीबीआई ने देशभर में 40 स्थानों पर छापे मारे और 14 लोगों को हिरासत में लिया। केंद्रीय गृह मंत्रालय को जानकारी मिली थी कि उसके कुछ अधिकारियों के साथ साठगांठ कर बिचौलिये एनजीओ को अवैध तरीके से एफसीआरए लाइसेंस हासिल करने या उनके नवीकरण में मदद कर रहे हैं।
