लंदन में कचरा रिसाइकिलिंग फैक्ट्री में लगी आग, 15 दमकल और 100 फायर फाइटर बुझाने में जुटे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: My London
पश्चिम लंदन के हेस की एक वेस्ट रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में 400 टन कचरा रीसाइक्लिंग के लिए पड़ा हुआ था। आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर 15 दमकल 100 फायर फाइटर को बुलाया गया है। लंदन फायर ब्रिगेड को रात 11 बजकर 41 मिनट पर हेस में रिग्बी लेन पर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली।
