विदेश भेजने के नाम पर दिल्ली में बंधक बनाकर रखे गए थे 15 लोग, गुजरात पुलिस ने छुड़ाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Facebook
नवंबर 2021 में विदेश भेजने के लिए गुजरात के 15 लोगों को दिल्ली में बंधक बनाकर रखा गया था। जबरन वसूली के लिए बंधक बनाए गए लोगों को अब गुजरात पुलिस ने छुड़ाया और एक एजेंट को गिरफ्तार किया। बंधक बनाए गए लोगों में डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है। गिरोह के लोग पहले उन्हें मुंबई और फिर पश्चिम बंगाल ले गए और उनके परिवार से पैसे भी हड़पे।
