15-18 साल के बच्चे 1 जनवरी से 10वीं के आईडी कार्ड के जरिए कोविन ऐप पर करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
देश में 15 से 18 साल की उम्र के बच्चे 1 जनवरी 2021 से कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। कोविन प्लेटफॉर्म के चीफ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि 10वीं का आईडी कार्ड भी रजिस्ट्रेशन के लिए आइडेंटिटी प्रूफ माना जाएगा। बता दें ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ स्टूडेंट्स के पास आधार कार्ड या फिर कोई दूसरा पहचान पत्र नहीं होगा। इसके बाद ये बच्चे टीकाकरण के योग्य माने जाएंगे।
