अलीगढ़ में सरकारी स्कूल में 150 बच्चों को जबरन लगाई गई वैक्सीन, 50 की तबीयत बिगड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
अलीगढ़ में सरकारी स्कूल के 150 बच्चों को जबरन वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान करीब 50 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों में गुस्सा है कि बिना अनुमति के इस तरह से बच्चों को वैक्सीन क्यों लगाई गई? दूसरी तरफ बच्चों ने भी आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट करके वैक्सीन लगाई गई और स्कूल का दरवाजा तक बंद कर दिया गया।
