दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटेंगे 150 भारतीय नागरिक, 26 वैज्ञानिक भी शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में फंसे 26 भारतीय वैज्ञानिक इस सप्ताह देश लौटेंगे। ये वैज्ञानिक उन तकरीबन 150 भारतीय नागरिकों में से हैं जो साउथ अफ्रीकन एयरवेज के विमान से भारत लौटेंगे। यह विमान शुक्रवार को जोहानिसबर्ग से मुंबई और दिल्ली के लिए रवाना होगा। विमान के लिए 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों ने पंजीकरण कराया। जिनमे जरूरतों के आधार पर प्राथमिकता वाले यात्रियों का चयन किया गया।