असम के तिनसुकिया में आग लगने से 16 घर जलकर राख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
असम के तिनसुकिया जिले में राजा अली आदर्श पथ इलाके में मंगलवार रात आग लगने से 16 घर जलकर राख हो गए। घटना रात करीब 10 बजे हुई। विश्वनाथ महतो नाम के व्यक्ति के घर में आग लग गई। इसके बाद झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र के लगभग 16 घर आग की चपेट में आ गए। घर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया है।