पाकिस्तान की गिरफ्त में 16 भारतीय मछुआरे, अवैध तरीके से मछली पकड़ने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान ने 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी 27 सितंबर को हुई। मछुआरे मछली पकड़ने के समुद्र में गए थे। पाकिस्तान ने उन पर अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप लगाया। जानकारी पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी की तरफ से दी गई। पीएमएसए ने कहा कि ये नौकाएं पाकिस्तानी समुद्र क्षेत्र के अंदर थीं, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। इस दौरान दो भारतीय ट्रॉलर भी जब्त किए गए।
