काबुल में देर रात हुए सीरियल ब्लास्ट में 16 लोगों की मौत, 22 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: gulf news
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में देर रात हुए सीरियल ब्लास्ट में 16 लोगों की मौत हुई। धमाका हजरत जकारिया मस्जिद के आसपास हुआ। मस्जिद में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। 22 लोग घायल हुए। विस्फोट तब हुआ जब लोग मस्जिद के अंदर थे। वहीं मस्जिद के बाद कुछ दूर पर एक मिनी वैन में हुए तीन बम विस्फोट में नौ यात्रियों के मारे जाने की खबर है।
