देश में बीते 24 घंटे में मिले 16,935 नए कोरोना केस; 51 मरीजों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में 16,935 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,37,67,534 हुई। देश में संक्रमण से 51 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,760 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,44,264 हो गई है, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 815 की बढ़ोतरी हुई। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।
