इंटरमीडिएट का पेपर देख 16 साल के छात्र को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: the week
हैदराबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पर एक 12वीं के छात्र को परीक्षा देते हुए सीने में दर्द उठा और एग्जामिनेशन हॉल में ही मौत हो गई. दरअसल, यह मामला सिकंदराबाद के परीक्षा केंद्र श्री चैतन्य कॉलेज का है, जहां पर छात्र गोपी राजू 12वीं की पेपर दे रहा था, अचानक राजू के सीने में दर्द होने लगा. थोड़ी देर बाद छात्र अपनी सीट से गिर गया और वहीं मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरु कर दी है.
