x

लीबिया की त्रिपोली जेल से छुड़ाए गए 17 भारतीय अब देश लौटे

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Economic Times

रविवार की देर रात लीबिया की त्रिपोली जेल से छुड़ाए गए 17 भारतीय अब देश लौट आए हैं। ट्रैवल एजेंट्स इन्हें यूरोप में नौकरी का वादा करके लीबिया ले गए थे। ये भारतीय पंजाब और हरियाणा से थे और उनसे 13 लाख रुपए भी ले लिए गए थे। वीडियो में सभी स्वजनों से मिलकर खुशी से रोते दिखे। इन लोगों ने बताया कि उन्होंने जेल में मारपीट भी सही थी।