मिस्र के सोहाग प्रांत में हादसे में 17 लोगों की मौत और 4 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: gulf news
दक्षिणी मिस्र के सोहाग प्रांत में एक सड़क हादसा हो गया। यहां दो गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि एक बस और ट्रक के बीच ये टक्कर हुई थी। हादसा मिस्त्र की राजधानी काहिरा से 390 किलोमीटर दूर जुहैनाह में हुआ।
