बांदा में मरका घाट पर नाव हादसे में लापता हुए 17 लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Millennium Post
बांदा में मरका घाट पर नाव हादसे में लापता 17 लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की 78 मेंबर की टीम ने रात 11 बजकर 10 मिनट पर रेस्क्यू के लिए 'ऑपरेशन जिंदगी' शुरू किया था। शुक्रवार सुबह 8 बजे रेस्क्यू फिर शुरू हुआ, लेकिन दोपहर तक कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है। इस हादसे में 15 लोग तैरकर बाहर आ गए थे।
