झारखंड में 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने वाले सातों आरोपी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
झारखंड के गोड्डा में 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म हुआ था। जिसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार हुए। लड़की को कथित तौर पर अपराधी सुनसान जगह पर ले गए थे। नाबालिग पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। पीड़िता को चिकित्सीय जांच हेतु स्थानीय सदर अस्पताल भेजा गया। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
