x

दुनियाभर में सामने आए 18.5 लाख नए संक्रमित, चीन के तिआनजिन शहर में लगा लॉकडाउन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Lokmat

दुनियाभर में तेज रफ्तार से फैल रहे कोरोना मामलों के बीच बीते 24 घंटे में 18.5 लाख नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि इसी अवधि में 3,489 लोग मारे गए हैं। अब तक कोविड-19 का वैश्विक आंकड़ा 30.80 करोड़ के पार पहुंच गया है। इस बीच, चीन के तिआनजिन में एक दिन के भीतर ओमिक्रॉन और कोरोना के कुल 40 केस सामने आने के बाद आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया।