उज्बेकिस्तान में भारतीय दवा कंपनी का कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर भारतीय दवा कंपनी का कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत होने की खबर सामने आई है। इससे पहले गाम्बिया में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत हुई थी। उज्बेकिस्तान सरकार ने कहा Dok-1 Max सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत हुई और इसके लिए फार्मास्यूटिकल कंपनी मैरियन बायोटेक जिम्मेदार है। हालांकि, यह सिरप फिलहाल भारतीय बाजार में नहीं बेचा जा रहा है।
