देश में 188 नए कोरोना संक्रमित मिले, विदेश से आए यात्रियों में से 41 संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 188 नए मामले सामने आए हैं। कल की तुलना में आज 31 मरीज अधिक हैं। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3,468 हो गई है। 24 दिसंबर से अब तक 498 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की जांच की जा चुकी है। इस दौरान अब तक कुल 41 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी सैंपल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।
