ताइवान के रक्षा क्षेत्र में उड़ते दिखे 19 चीनी लड़ाकू विमान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Asia Times
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया बीते चौबीस घंटों में उसने अपने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी वायुसेना के 19 विमानों को देखा है। मंत्रालय ने कहा कि सभी जे-10 लड़ाकू विमान ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम कोने में उड़े। विमान ताइवान की तुलना में चीनी तट के करीब थे। ताइवान दक्षिण पूर्वी चीन के तट से करीब 100 मील दूर स्थिति एक द्वीप है।
