महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान 19 लोगों की जान गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: istockphoto
महाराष्ट्र में 10 दिनों तक चले गणेश उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान विसर्जन प्रक्रिया में अब तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न घटनाओं में 19 लोगों की जान गई। इनमें से 14 लोगों की मौत मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से हुई। चार लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई। विसर्जन के दौरान गणेश आरती में पेड़ गिरने पर एक महिला की मौत हो गई।
