देशभर से 19 अध्यापक सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
सीबीएसई ने 2021-22 के लिए देशभर से 19 अध्यापकों को सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया। इनमें से 8 शिक्षक दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों से हैं। बोर्ड ने इन सभी शिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड ने सम्मान समारोह कार्यक्रम की तिथि की घोषणा नहीं की।
