मिले 196 नए कोरोना संक्रमित, भारत में अब तक बीएफ-7 वैरिएंट के 4 मामलों का पता चला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में कोरोना संक्रमण के 196 नए मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक बीएफ-7 वैरिएंट के चार मामलों का पता चला है। बीएफ-7 वैरिएंट चीन में फैला हुआ है। अब गुजरात से दो और ओडिशा से दो मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ, चीन से आगरा लौटा एक शख्स संक्रमित पाया गया है, जिसे क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा उन्नाव में भी एक संक्रमित पाया गया है।
