फिरोजपुर और फरीदकोट से बब्बर खालसा के 2 आतंकी गिरफ्तार, 4 पहले ही गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
हाल ही में पंजाब पुलिस ने करनाल में विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा के चार संदिग्ध आतंकियों के दो और साथियों को पकड़ा। दोनों आतंकी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर संधू उर्फ रिंदा के कहने पर बॉर्डर से खेप लाने का काम करते थे। दोनों आतंकियों की पहचान फिरोजपुर के गांव पीरके निवासी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश और फरीदकोट निवासी जश्नप्रीत सिंह के रूप में हुई।
