जम्मू के नरवाल में 2 धमाके, 6 लोग घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
जम्मू के नरवाल में आज 2 धमाके हुए। इनमें 6 लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। यह धमाके जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री के एक दिन बाद हुए हैं। ब्लास्ट वाली जगह यात्रा से 58 किलोमीटर की दूरी पर है।