बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 2 की मौत, 8 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abp live
बलूचिस्तान के खुजदार में बीते दिन हुए एक विस्फोट में 2 लोगों की मौत हुई और 8 अन्य घायल हुए। जानकारी पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से मिली। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने नाराजगी जताई। ऐसा हमला बीते महीने भी हुआ था, जहां बलूचिस्तान के खुजदार में एक चुंबकीय बम हमले में पुलिस वैन चालक और एक अधिकारी की मौत हो गई थी, जबकि एक घायल हो गया था।