पेशावर की घटना, संपत्ति में हिस्सा मांगने पर भाईयों ने बहन को हथौड़े से पीटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाकिस्तान के पेशावर में एक महिला ने संपत्ति में हिस्सा मांगा तो उसके भाइयों ने हथौड़े और हेलमेट से उसकी बुरी तरह पिटाई की। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में अब्दुल हन्नान नामक शख्स के दो बेटे (आफताब और अरशद) उस वक्त महिला पर हमला बोलते जब वो दरवाजा खोलती है। वीडियों में महिला और उसकी मां दर्द से कराहती नजर आ रही हैं।
