डलास में एयर शो के दौरान 2 प्लेन टकराकर क्रैश, 6 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
अमेरिका के डलास में एयर शो के दौरान 2 प्लेन टकराए। इस दौरान विमान में मौजूद सभी 6 लोगों की मौत हुई। घटना का वीडियो सामने आया। जिसमें टक्कर के बाद विमान गिरते दिखे। इस दौरान धमाके के बाद चारों तरफ धुआं दिखता है। द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल होने वाले प्लेन इस हादसे में क्रैश हुए। इनमें से एक बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और दूसरा बेल पी-63 किंगकोबरा है।
