बबीना कैंट फील्ड फायरिंग रेंज में गोला फटने से 2 सैनिकों ने गंवाई जान, 1 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: palpal india
सेना की बबीना स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में बृहस्पतिवार रात तोप टी-90 की बैरल अचानक फटी। घटना में दो जवानों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि एक घायल हो गया। हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगरिया और सुकांता मंडल का निधन हुआ। जबकि टैंक ड्राइवर संत कबीर नगर निवासी प्रदीप सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका बबीना मिलिट्री अस्पताल में इलाज जारी है।
