सोनमर्ग में हिमस्खलन होने से बर्फ में फंसे 2 वाहन, बाल-बाल बचे यात्री
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में शुक्रवार दोपहर अचानक हिमस्खलन हुआ, जिसमें 2 वाहन फंस गए। हालांकि, यात्रियों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंची। यह घटना गांदरबल जिले के सोनमर्ग में हंग इलाके में घटी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें 2 वाहन बर्फ में फंसे दिख रहे हैं।