52 घंटों से जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है 2 साल का मासूम, 48 घंटे से चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: ANI News
पिछले 4 दिनों से पंजाब के संगरूर जिले के भगवानपुरा में 120 फिट की गहराई के बोरवेल में फंसे 2 साल के फतेहवीर सिंह के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार को भी जारी है. बता दें कि गुरुवार शाम को खेलते-खेलते बच्चा बोरवेल के पाइप की चौड़ाई कम होने के कारण वह 120 फीट पर ही अटक गया. वहीं आज मैटल के विंडो स्टाइल रिंग मंगवाए गए हैं जिन्हें टनल में डाला जाएगा और इनकी मदद से बच्चे को बाहर निकाला जाएगा.
