अमेरिका व दक्षिण कोरिया के 20 फाइटर जेट ने लगाए चक्कर, उत्तर कोरिया ने किया था मिसाइल टेस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ntd
उत्तर कोरिया से तनाव के बीच दक्षिण कोरियाई सेना और अमेरिकी बल के 20 लड़ाकू जेट ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया के पश्चिमी तट पर चक्कर लगाए। इन लड़ाकू विमानों की उड़ान के पीछे यह मकसद रहा कि अगर उत्तर की ओर से कोई प्रतिक्रिया आयी तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स आफ स्टाफ ने कहा कि हवाई प्रदर्शन में 16 दक्षिण कोरियाई विमान शामिल थे।
