x

किश्तवाड़ में 20 किलो विस्फोटक बरामद, एक लाख नकदी भी मिली

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

किश्तवाड़ जिले के मालीपेठ गांव में एक रिहायशी मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि, क्या बरामद किया सामान आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होना था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कस्बे में विस्फोटकों की मौजूदगी के संबंध में एक विशेष सूचना के आधार पर सेना और पुलिस ने मालीपेठ गांव में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।