नाइजीरिया में भीड़ के हमले के बाद जेल से भागे 2000 कैदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नाइजीरिया में भीड़ द्वारा दो जेलों पर हमला करने के चलते वहां से 2000 कैदी भाग निकले। दरअसल, पुलिस की बर्बरता के खिलाफ वहां पर बीते 2 हफ्तों से प्रदर्शन हो रहे हैं। चौतरफा फैली अशांति को रोकने के मकसद से अधिकारियों ने लागोस में 24 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा की। दंगा विरोधी विभाग के महानिदेशक ने नाइजीरिया की जेलों के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने का आदेश दिया।
