देश में कोरोना के 20,139 नए मामले सामने आए, 38 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 20,139 नए मामले सामने आए। इस दौरान 38 लोगों की मौत हुई। हालांकि, बीते 24 घंटों में 16,482 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,36,076 हो गई है। दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। यहां कोरोना के 490 मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई।
