भारतीय मूल के पीडियाट्रिशियन को '2023 विक्टोरियन ऑस्ट्रेलियन ऑफ द इयर अवार्ड'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारतीय मूल के पीडियाट्रिशियन डॉक्टर अंगराज खिल्लां को ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित 2023 विक्टोरियन ऑस्ट्रेलियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। उन्हें अवॉर्ड कल्चरल डायवर्सिटी वाले विक्टोरिया प्रांत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिक्षा देने के लिए मिला। विक्टोरिया की गवर्नर लिंडा मैरिओन देसाउ एसी ने आठ नवंबर को खिल्लां को यह अवॉर्ड दिया। डॉक्टर अंगराज खिल्लां 56 साल के हैं और हेल्थ अवेयरनेस सोसायटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया के को-फाउंडर हैं।
