देश में मिले 20,409 नए कोरोना संक्रमित, कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,39,79,730 हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में 20,409 नए कोविड सामने आए हैं। हालांकि, सक्रिय केस में 2,335 की कमी आई है और ये घटकर 1,43,988 रह गए हैं। बीते 24 घंटों में 32 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,39,79,730 हो गई है। वहीं, कुल कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,258 हो गया है।
