चारधाम यात्रा में अब तक 21 मौतें, पीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग से लिया संज्ञान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian express
चारधाम यात्रा के पहले सात दिनों में ही केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले 21 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। अब इन मौतों पर पीएमओ ने संज्ञान लिया। देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने जवाब पीएमओ को भेजा। मौतें हृदयाघात से होनी बताई गई। इनमें 14 मौत गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों की हुई। इससे यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
