फ़लस्तीनियों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन पर 21 कश्मीरी गिरफ़्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कश्मीर के आईजी पुलिस विजय कुमार से कहा कि पूरे कश्मीर से 21 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तार किए गए लोगों में एक कलाकार भी हैं, जो फ़लस्तीनियों के समर्थन में भित्ति चित्र बनाते हैं। 27 साल के मुदासिर गुल को शुक्रवार को श्रीनगर से हिरासत में लिया गया। उन्हें भित्ति चित्र बनाने के लिए गिरफ़्तार किया गया है। भित्ति चित्र में लिखा था- हम सभी फ़लस्तीनी हैं।