गाजा में शरणार्थी शिविर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
गाजा पट्टी के एक रिफ्यूजी कैंप में आग लगी। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 बच्चे भी हैं। जिस इमारत में यह आग लगी, वहां बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी रिफ्यूजी रहते हैं। माना जा रहा है कि गैस लीक होने के कारण आग लगी। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, बिल्डिंग में गैसोलीन रखी थी। बिल्डिंग में रह रहे ज्यादातर लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।
