चक्रवाती तूफान इयान के चलते 21 लोगों की मौत, 4,700 करोड़ डॉलर का नुकसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Axios
चक्रवाती तूफान इयान ने फ्लोरिडा में भारी तबाही मचाई। जिसके चलते 21 लोगों की मौत हुई। हजारों लोग घरों में कैद हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। करीब 4,700 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। तूफान अब अटलांटिक महासागर के तटवर्ती दक्षिण कैरोलिना पहुंचा। जहां करीब साढ़े तीन लाख लोग बगैर बिजली के रहने को मजबूर हैं। तूफान अमेरिका में आने वाले खतरनाक तूफानों में से एक था।