मेडागास्कर में प्रवासियों से भरी बोट डूबी, 22 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: middle east eye
मेडागास्कर में प्रवासियों से भरी बोट डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई। बोट में कुल 47 लोग सवार थे। हादसा मेडागास्कर के अंकाजोंबोरोना में हुआ। जिन 23 लोगों को हादसे में बचाया गया वो आपराधिक मामले से बचने के लिए भागे थे। दरअसल, अफ्रीका से काफी लोग गैर-कानूनी तरीके से यूरोप जाते हुए हादसों का शिकार हो जाते हैं। ये लोग फ्रांस के मयोटे आइलैंड जा रहे थे।
