असम में 22 जिले बाढ़ प्रभावित, जान गंवाने वालों की संख्या 25 हुई, 6,50,400 लोग बाढ़ से प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
असम में 22 जिलों में अब भी पानी भरा है। असम के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, सिलचर में एक व्यक्ति की मौत के बाद राज्य में बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 25 हुई। राज्य में फिलहाल 6,50,400 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ ने सबसे ज्यादा नागांव जिले को प्रभावित किया है। यहां 3.51 लाख लोग प्रभावित हैं। कचार जिले में 2 लाख और होजई में 44,500 लोग प्रभावित हैं।
