बुर्किना फासो में हमला, 24 मरे; बलूचिस्तान धमाके में 5 की मौत, कई घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पश्चिम अफ्रीकी देश के बुर्किना फासो में हमलावरों ने एक पादरी समेत 24 लोगों की गोली मारकर हत्या कर तीन अन्य को अगवा कर लिया। जानकारी के मुताबिक करीब 20 हमलावरों ने प्रोटेस्टैंट चर्च के पास पुरुषों और महिलाओं को अलग करके हमला किया। वहीं पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोगों के धमाके में घायल होने की खबर है।