यूक्रेन में फंसे 242 छात्र आए वापस, छात्रों को पोलैंड के रास्ते दिल्ली लाया गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे 242 और छात्र आज भारत वापस लौट आए। इन छात्रों को पोलैंड के रास्ते दिल्ली लाया गया है। इनमें से एक छात्र हरदीप ने मीडिया को बताया कि वह सूमी में फंसा था। इस दौरान वहां हर तरफ बमबारी हो रही थी, लेकिन भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने हमारी बहुत मदद की है। मैं इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद कहना चाहता हूं।
