यमुनोत्री से 25 किलोमीटर पहले हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: My Mahanagar
यमुनोत्री धाम से 25 किमी पहले रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया है। बता दें कि यहां से केवल छोटे वाहन ही निकल पा रहे हैं। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप होने से बसों के जरिये जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर आने वाले 1200 और बड़कोट से जानकीचट्टी की ओर जाने वाले लगभग तीन हजार यात्री बड़कोट और स्यानाचट्टी के बीच फंस गए हैं।
