मैक्सिको में ढाई लाख करोड़ रुपये की सालाना ड्रग्स तस्करी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मैक्सिको सिटी में 6 अक्टूबर को गैंगवार हुआ। फायरिंग में मेयर मेंडोजा सहित 18 लोगों की मौत से ड्रग कार्टेल का खूनी चेहरा फिर सामने आया। मैक्सिको 40 साल से ड्रग कार्टेल के चंगुल में है। यहां अफीम, हेरोइन और मारिजुआना की तस्करी में लिप्त कार्टेल समानांतर सरकार के रूप में काम करते हैं। करीब 150 से अधिक कार्टेल सालाना लगभग ढाई लाख करोड़ रुपए की ड्रग्स तस्करी अमेरिका को करते हैं।
